धूमल का आशीर्वाद ले थामा भाजपा का दामन 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। विधानसभा चुनाव नजदीक आते आते सुजानपुर भाजपा परिवार का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। रोजाना दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साथ सेवानिवृत्त कर्मी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं। धूमल निवास समीरपुर में पहुंचकर विधिवत भारतीय जनता पार्टी परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को दर्जन भर सेवानिवृत्त परिवार एवं आधा दर्जन कांग्रेश समर्थित परिवार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। धूमल निवास पहुंचे तमाम कार्यकर्ताओं ने अपने आप भारतीय जनता पार्टी का पटका उठाया और गले में डालकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन गए।

Advertisements

भाजपा में शामिल तमाम कार्यकर्ताओं ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि वह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन रहे हैं, और प्रदेश के सफलतम दो बार के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के सामने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं। सेवानिवृत्त कर्मियों में सेवानिवृत्त हाकम सिंह हवलदार, सूबेदार अमीचंद, जोगीदास चौहान वार्ड सदस्य , दिलीप चौहान सूबेदार, सुरेश चौहान हवलदार , निवासी गांव भरवाना पंचायत दरोगन पति कोट और ग्राम पंचायत पनोह  के गांव चमयोला निवासी कांग्रेसो समर्थित परिवार से ध्यान सिंह, ऊधो राम , बांकु राम ,उर्मिला देवी, संजीव कुमार, विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर एससी मोर्चा अध्यक्ष जोगिंदर सिंह भाजपा नेता रवि कुमार , बी एल ए प्रदीप, तुलसीराम रूप सिंह चौहान देशराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा में शामिल हुए सभी परिवारों का पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वागत एवं धन्यवाद करते हुए कहा कि आपको भारत जनता पार्टी परिवार में पूरा मान सम्मान मिलेगा। आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए काम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here