Thursday, October 22, 2026
Home Himachal एडीसी डा. अमित शर्मा ने एनआईटी के छात्रों को दी प्रधानमंत्री गतिशक्ति...

एडीसी डा. अमित शर्मा ने एनआईटी के छात्रों को दी प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान की जानकारी 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के बारे में एनआईटी हमीरपुर के छात्रो को संवेदनशील बनाने के साथ-साथ  जागरूक करने के संबंध में शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी  संस्थान हमीरपुर में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद कार्यक्रम में एडीसी ऊना डा. अमित शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने पीएम गति शक्ति योजना के उद्देश्यों तथा इस योजना से होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला।

Advertisements

संस्थान के विधार्थियों के साथ संवाद करते हुए उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना रेल और सडक़ सहित 16 मंत्रालयों को जोडऩे वाला एक डिजिटल मंच है। यह योजना उद्योगों की प्रतिस्पर्धा को बढ़ाएगी और भविष्य में आर्थिक क्षेत्रों के निर्माण के लिए नई सम्भावनाओं को विकसित करने में भी काफी मददगार साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस योजना को पॉवर ऑफ स्पीड का भी नाम दिया गया है जिसे इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है ।

संवाद कार्यक्रम में  डीन स्टूडेंट वेल्फैयेर प्रदीप कुमार, केपीएमजी की तरफ से दीपक बिश्ट, हिमाचल प्रदेश जीआईओ इंफोर्मेटिक स्पेस केंद्र की तरफ से मनोज शर्मा के साथ संस्थान के  सभी यूजी प्रथम वर्ष, पीजी और पीएचडी छात्रों ने भाग लिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here