Tuesday, October 20, 2026
Home Crime चचेरे भाई की शादी समारोह में आए युवक का शव कुएं से...

चचेरे भाई की शादी समारोह में आए युवक का शव कुएं से बरामद

कांगड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। चचेरे भाई की शादी समारोह में आए एक युवक का शव कुएं से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान ऋषभ (24) पुत्र सुनील कुमार निवासी मूहल के रूप में हुई है। उसका मोबाइल फोन कुएं से बरामद कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक अभी तक न तो यह प्राथमिक दृष्टयता आत्महत्या का मामला है और न ही कोई दुर्घटना का मामला लग रहा है।

Advertisements

पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है। परिजनों ने किसी भी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मूहल पंचायत के प्रधान संजय कुमार ने बताया कि मृतक ऋषभ पंजाब के लुधियाना में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और गांव के चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आया हुआ था। बुधवार रात तक घर में शादी का माहौल था और वीरवार सुबह जब शादी की रस्म के लिए विवाह समारोह के घरवाले पानी भरने कुएं पर पहुंचे तो कुएं में एक चप्पल तैरती देखी। बाद में कुएं में एक शव दिखाई दिया, जिसकी पहचान ऋषभ के तौर पर हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद देहरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here