Thursday, October 8, 2026
Home Crime मंडियाला गैस कांडः टैंकरों से गैस चोरी कर बेचने वाले 4 काबू,...

मंडियाला गैस कांडः टैंकरों से गैस चोरी कर बेचने वाले 4 काबू, सामान बरामद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 22 अगस्त की रात को मंडियाला में करीब 10 बजे एचपी गैस टैंकर एवं महिद्रा पिकअप में हुई भयंकर टक्कर के बाद बहुत बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा तथा कई लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। इस संबंधी मामले की जांच में सामने आए तथ्यों संबंधी एसएसपी संदीप मलिक ने प्रैसवार्ता में बताया कि हादसा टैंकर ड्राइवर की गलती के कारण हुआ तथा उसने यह जानते हुए कि उसके टैंकर में गैस भरी हुई है, उसने टैंकर को लिंक रोड पर मोड़ दिया। पुलिस ने मामले के तहत टैंकर ड्राइवर के खिलाफ 23 अघस्त को थाना बुल्लोवाल में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

Advertisements

पुलिस ने इस मामले में सुखचैन सिंह उर्फ सुक्खा थाना बुल्लोवाल, अवतार सिंह उर्फ मती निवासी जंडी बुल्लोवाल, रमेश कुमार तथा राज कुमार पुत्र जनक दास निवासी लंबा पिंड जालंधर को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने बताया कि ड्राइवर का नाम सुखजीत निवासी पंधेर खेड़ी, थाना मलोद, जिला खन्ना है तथा हादसे में सुखचैन सिंह सुक्खा निवासी राम नगर ढेहां गैस प्लांट में से आने वाले टैंकर ड्राइवरों के साथ मिलीभगत करके टैंकरों में से गैर कानूनी ढंग से गैस निकालकर सिलंडरों में भरकर ग्राहकों को बेचता है। जांच में सामने आया कि इसी प्रकार 1 और व्यक्ति अवतार सिंह उर्फ मती निवासी जंडी थाना बुल्लोवाल, रमेश कुमार तथा राज कुमार पुत्र जनक दास निवासी लंबा पिंड जालंधर भी गैस टैंकरों के ड्राइवरों के साथ मिलीभगत करके एचपी गैस प्लांट में से आने वाले टैंकरों में से गैस निकाल कर अपने-अपने ग्राहकों को बेचते हैं। इस संबंधी कार्यवाही करते हुए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्यवाही अमल में लाई गई। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से 50 सिलेंडर, 9 तेल के ड्रम तथा जुगाड़ू पाइपें व नोज़लें आदि बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है तथा और भी तथ्य सामने आने की आशा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here