
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोआपरेटिव बैंक के उपचेयरमैन चुनाव को लेकर जहां एक आप नेता को उनके करीबी को चेयरमैन बनाने वालों का साथ दिए जाने का किया वायदा सता रहा था तो दूसरी तरफ आप हाईकमांड के स्ख्त निर्देश कि उपचेयरमैन आप का ही बने को लेकर अजीब से कशमकश देखने को मिली। साथ देने वालों से किया वायदा भूल नेता जी ने पार्टी के सच्चे सिपाही होने का फर्ज निभाने का पूरा प्रयास किया और लाख प्रयास के बावजूद कामयाबी प्राप्त नहीं कर पाए। साम-दाम-दंड-भेद कुछ भी काम नहीं आया। जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में गर्मा-गर्म चर्चाओं का बाजार पूरी तरह से गर्म है।

जानकारी अनुसार पिछले कल 22 अगस्त को कोआपरेटिव बैंक के उपचेयरमैन जसवीर सिंह का कुछ समय पहले निधन हो गया था। उनके निधन के उपरांत उपचेयरमैन का पद भरा जाना था। जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन के पद पर अकाली दल का लंबे समय से राज रहा है और विपक्ष में रहते हुए भी कोआपरेटिव बैंक पर अकालियों की सत्ता काबिज थी। लेकिन आप आने के बाद सत्ताधारी नेता अपने करीबी को चेयरमैन बनाने में कामयाब रहा, साथ ही अकालियों का साथ देने का वायदा करके फंस गया। अब जबकि वायदा पूरा करने की बारी आई तो राजनीतिक कशमकश में ऐसे फंसा कि कदावर नेता होने के बावजूद चुनाव नहीं करवा पाया।
जानकारी अनुसार कदावर नेता द्वारा पुलिस बल के प्रयोग से चुनाव में विपक्ष से जुड़े डायरैक्टर न पहुंचे उन्हें डिटेन करवा दिया गया तथा पुलिस उन्हें अलग-अलग थानों में घुमाती रही तथा चुनाव का समय निकलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। डायरैक्टर अमरजीत सिंह पुरखोवाल को पुलिस ने गढ़शंकर से डिटेन किया तथा अलग-अलग थानों में घुमाने के बाद छोड़ा। डायरैक्टर लखनवीर सिंह को पुलिस ने घर से उठाया तथा विभिन्न थानों में घुमाते हुए लगभग तीन घंटे बाद छोड़ा। तीसरे डायरैक्टर परमिंदर सिंह पन्नू को पुलिस हिरासत में लेने पहुंची तो वह पहले ही घर से निकल चुके थे। कोरम पूरा न होने के चलते जिला मैनेजर द्वारा एक नोटिस जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि कोरम पूरा न होने के चलते उपचेयरमैन के चुनाव संबंधी बुलाई बैठक स्थगित की जाती है।
सत्तापक्ष द्वारा अपना उपचेयरमैन बनाए जाने को लेकर एडी चोटी का जोर लगाए जाने के बावजूद भी सत्तापक्ष अपना उपचेयरमैन नहीं लगा पाया। यहां तक कि पुलिस का दवाब भी काम नहीं आया तथा उनके हाश असफलता ही लगी।












