Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur विधायक ज़िम्पा ने बिलासपुर में बनने वाले स्पोर्ट्स पार्क के कार्य का...

विधायक ज़िम्पा ने बिलासपुर में बनने वाले स्पोर्ट्स पार्क के कार्य का किया शुभारंभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने आज गांव बिलासपुर में 33 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाले आधुनिक स्पोर्ट्स पार्क के कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना समय की आवश्यकता है और इसी दृष्टि से हलका होशियारपुर के 30 गांवों में इसी तर्ज पर आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम विकसित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी बेहतर सुविधाओं के साथ अपना भविष्य संवार सकें।

Advertisements

विधायक ज़िम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और गांव स्तर पर खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बिलासपुर का यह स्पोर्ट्स पार्क युवाओं के शारीरिक विकास के साथ-साथ नशा विरोधी अभियान को भी मज़बूती देगा, क्योंकि खेल मैदानों की बढ़ोतरी से युवाओं का ध्यान सकारात्मक गतिविधियों की ओर जाता है।

विधायक ने ग्राम पंचायत बिलासपुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से ही ऐसी परियोजनाएं सफल होती हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की विकास परियोजनाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और सभी कार्य पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएंगे।

विधायक ज़िम्पा ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनकी सेवाएं निरंतर जारी रहेंगी और युवाओं के लिए खेल सुविधाओं को विस्तार देना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

इस मौके पर गांव बिलासपुर के सरपंच सुरजीत पाल सिंह, नंगल शहीदां के सरपंच, बसी अली खां के सरपंच, पवन कुमार, ग्राम पंचायत बिलासपुर के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे। सभी ने विधायक ज़िम्पा का धन्यवाद किया और गांव में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here