Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur निगम कमिशनर के पास अपने काम से गईं थीं, जिम्पा ने जनता...

निगम कमिशनर के पास अपने काम से गईं थीं, जिम्पा ने जनता को गुमराह किया: रजनी/सुनीता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पिछले दिन निगम कमिशनर के पास अपने काम से गईं पार्षद रजनी डडवाल एवं सुनीता रानी ने आम आदमी पार्टी के पार्षद ब्रह्मशंकर जिम्पा द्वारा समाचार पत्रों ने लगाई खबर को गलत बताते हुए कहा कि उनका इस समाचार से कोई संबंध नहीं है। आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञति जारी करते हुए बताया कि उन्होंने इस बारे में मेयर सुरिंदर कुमार के साथ भेंट करके साफ किया कि पार्षद जिम्पा द्वारा उनकी आज्ञा के बिना उनके नाम खबर में दिए, जोकि सरासर गलत है। पार्षद रजनी डडवाल एवं सुनीता रानी ने कहा कि पूर्व कबिनेट मंत्री व विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा शहर का सर्वपक्षीय विकास करवाया जा रहा है तथा उनके वार्डों में भी रिकार्ड कार्य करवाए गए हैं।

Advertisements

इसके अलावा पंजाब सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ उनके वार्ड के गरीब एवं जरुरतमंद परिवारों को दिया जा रहा है। यह सब अरोड़ा की दूरगामी सोच और शहर में बिना भेदभाव करवाए गए विकास कार्यों के चलते ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि वह हाउस के साथ हैं तथा मेयर सुरिंदर कुमार की अगुवाई में हाउस द्वारा शहर की बेहतरी के लिए जो भी फैसले लिए जाएंगे वह उन्हें पूरा करने में मेयर व हाउस का साथ देंगी। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार ने कहा कि पार्षद जिम्पा द्वारा कांग्रेसी पार्षदों के नाम का गलत इस्तेमाल करके जनता को गुमराह करने का जो प्रयास किया गया है वह अति निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विकास का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है तथा शहर की समस्त वार्डों में विकास कार्य करवाए गए हैं और करवाए जा रहे हैं ताकि लोगों को समस्त सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here