भक्तों ने निष्ठा के साथ घर बैठकर मनाया योगाचार्य चमन लाल जी महाराज का जन्मोत्सव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर प्रदेश में चल रहे कफ्र्यू तथा देश में लगाए गए लॉकडाउन के बीच योग साधन आश्रम होशियारपुर के भक्तों ने अपने-अपने निवास स्थान पर रहकर पूरी निष्ठा के साथ ब्रह्मलोक निवासी योगाचार्य चमन लाल जी महाराज का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया। भक्तों को सोशल मीडिया के द्वारा संबोधित करते हुए योग साधन आश्रम मॉडल टाउन के वर्तमान प्रधानाचार्य चंद्र मोहन अरोड़ा जी ने कहा कि योगीराज चमनलाल कपूर जी ने प्रभु राम लाल जी द्वारा शुरू किए गए योग का प्रचार घर-घर तक पहुंचाया।

Advertisements

उन्होंने अपने गुरु स्वामी मुलख राज जी की प्रेरणा से 1952 में होशियारपुर में योग साधन आश्रम की स्थापना की तथा 60 वर्ष तक ऋषि मुनियों की योग की विद्या का प्रचार करके लोगों को इसके लाभ के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार योग के साधनों द्वारा जटिल से जटिल रोगों का निशुल्क इलाज किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योग का एक एक साधन कई कई बीमारियों को दूर करने सक्षम है।

इसके अलावा उन्होंने भक्तों को समाधि के साथ भी जोड़ा। आज विकट परिस्थितियों में हम उनका जन्मदिन एक साथ इक्ट्ठे होकर नहीं मना पा रहे। लेकिन हमारा मन उनके श्री चरणों के साथ जुड़ा हुआ है, इसलिए वह हमें अपना पूरा आशीर्वाद दे रहे हैं उन्होंने योगीराज चमन लाल जी के चरणों में वंदना की कि वह संसार को करोना वायरस से निजात दिलाने का आशीर्वाद प्रदान करें ताकि भगत जन आश्रम में मिलकर सत्संग का लाभ उठा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here