Tuesday, October 20, 2026
Home Jammu & Kashmir जम्मू-कश्मीर में लागू होगा नया दल बदल कानून

जम्मू-कश्मीर में लागू होगा नया दल बदल कानून

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नया दल बदल कानून लागू होने जा रहा है। विधानसभा में इसके लिए अयोग्यता (निरर्हता) अधिनियम 2025 को शुक्रवार को प्रस्तुत किया गया। इस कानून से पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने वाले विधायक अयोग्य ठहराए जा सकेंगे। नियम 64 के तहत दल बदल कानून की नियमावली को विधानसभा में पेश किया गया। सदन को जानकारी दी गई कि अपने दल के व्हिप से बाहर जाकर दूसरे संगठन को मतदान करना और दल की अनुमति के बगैर मतदान से दूर रहना कानून का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसी स्थिति में विधायक की सदस्यता समाप्त की जा सकती है।

Advertisements

राजनीतिक दल व्हिप का उल्लंघन होने की सूरत में 15 दिन के भीतर याचिका दाखिल कर सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष के पास याचिका प्राप्त होने के बाद सदन को इसकी जानकारी दी जाएगी। दल बदल कानून के तहत किसी भी सदस्य के खिलाफ याचिका विधानसभा अध्यक्ष को अन्य कोई भी सदस्य दे सकता है। अध्यक्ष के संबंध में दी गई याचिका विधानसभा सचिव को संबोधित की जाएगी। नियम पांच और छह को अनिवार्य किया गया है। नियम पांच के तहत दस्तावेजी साक्ष्य की प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। याचिकाकर्ता किसी दूसरे व्यक्ति के माध्यम से दी गई सूचना के आधार पर याचिका दाखिल करता है तो ऐसे में व्यक्ति का नाम, पता और दी गई सूचना का विवरण विधानसभा में प्रस्तुत करना होगा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here