
पुंछ (द स्टैलर न्यूज़)। पुंछ में नियंत्रण रेखा पर दिगवार सेक्टर में जीरो लाइन के पास संदिग्ध आईईडी विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर पुंछ नगर तक सुनाई दी। इस हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटना के तुरंत बाद सेना ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

अभी तक सेना ने इस विस्फोट को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। आशंका जताई जा रही है कि विस्फोट के पीछे पाकिस्तानी सेना या आतंकियों की साजिश हो सकती है।












