Monday, October 19, 2026
Home Crime नकाबपोशों ने पिस्तौल के बल पर महिला पंचायत सदस्य से झपटी सोने...

नकाबपोशों ने पिस्तौल के बल पर महिला पंचायत सदस्य से झपटी सोने की बालियां, फरार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: संदीप वर्मा। गांव पंडोरी की पंचायत सदस्य जसविंदर कौर व उनकी पुत्र वधु परवीन बाला से गांव से नजदीकी गांव के मोड़ पर गन प्वाइंट पर कानों की बलिया छीन दो नकाबपोछ युवक अपने मोटर साइकिल पर फरार हो गए।

Advertisements

जानकारी देते जसविन्दर कौर ने बताया कि वह और उसकी पुत्र वधु परवीन बाला अपने एक्टिवा पर सवार हो कर अपने घर जा रहे थे। जब गांव के मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे 2 बाइक सवार युवकों ने उनकी एक्टिवा के आगे बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया व पिस्तौल दिखाकर कानों में पड़ी सोने की बालियां छीन कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी थाना बुल्लोवाल को दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here