वारदात: गायक बोनी सिंह के पिता पर हमला, गंभीर घायल

unknown-persons-attaked-singer-bonny-singhs-father-hoshiarpur-punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर पड़ते गांव पट्टी निवासी गायक बोनी सिंह के पिता पर अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिया। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया, जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisements

जानकारी देते हुए गायक बोनी सिंह ने बताया कि उसके पिता नरिंदर सिंह पुत्र भाग सिंह (62) आज 15 अक्तूबर को शाम के समय खेत में काम कर रहे थे कि इसी बीच कुछ युवक खेत में आए और उन्होंने उसके पिता पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रुप से घायल करने के उपरांत हमलावर वहां से फरार हो गए। बोनी सिंह ने बताया कि उसके पिता को तुरंत सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया तथा पुलिस को सूचना दी गई है।

उन्होंने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है तथा न ही उसके अन्य पारिवारिक सदस्यों का किसी के साथ कोई मनमुटाव है।

बोनी सिंह के पिता पर हमले की सूचना मिलते ही राजपूत नेता लक्की ठाकुर ने अस्पताल पहुंच कर उनका हालचाल जाना तथा पुलिस प्रशासन से मांग की कि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here