Sunday, October 18, 2026
Home Jammu & Kashmir मुठभेड़ में 4 आतंकियों की मौत, सेना का वाहन पलटने से 2...

मुठभेड़ में 4 आतंकियों की मौत, सेना का वाहन पलटने से 2 जवान शहीद

जम्मू (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के बडीगाम में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच में मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे गए। बताया जा रहा है कि आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरा था। इसमें 4 आतंकवादी मारे गए हैं। आतंकियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Advertisements

वहीं, मुठभेड़ स्थल के पास सेना का वाहन पलटने से दो जवानों की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। वाहन सेना के कैंप से सैनिकों को लेकर बडीगाम में मुठभेड़ स्थल की ओर जा रही थी। रास्ते में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। दोनों घायल जवानों को जिला अस्पताल शोपियां भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here