Saturday, September 12, 2026
Home hoshiarpur एडवोकेट सुखबीर सिंह हलका होशियारपुर लीगल विंग का प्रधान नियुक्त

एडवोकेट सुखबीर सिंह हलका होशियारपुर लीगल विंग का प्रधान नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि अकाली दल हलका होशियारपुर के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने तथा पार्टी के कामकाज को नई गति देने के उद्देश्य से हलका इंचार्ज एवं जिला प्रधान शिरोमणि अकाली दल होशियारपुर शहरी संजीव तलवाड़ द्वारा अहम नियुक्ति करते हुए एडवोकेट सुखबीर सिंह को हलका होशियारपुर लीगल विंग का प्रधान नियुक्त किया गया है। एडवोकेट सुखबीर सिंह की पार्टी के प्रति लगन, मेहनत और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के अवसर पर संजीव तलवाड़ ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने में मेहनती और समर्पित नेताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एडवोकेट सुखबीर सिंह अपनी कानूनी विशेषज्ञता और अनुभव का लाभ लीगल विंग को देने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Advertisements

संजीव तलवाड़ ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हलका होशियारपुर में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। आने वाले समय में मेहनती कार्यकर्ताओं को और जिम्मेदारियां देकर पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट सुखबीर सिंह ने स. संजीव तलवाड़ तथा पार्टी की वरिष्ठ लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी, तनदेही और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि लीगल विंग के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर हलके में पार्टी की गतिविधियों को और मजबूत किया जाएगा। नई नियुक्ति पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट सुखबीर सिंह को बधाई दी तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here