
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अग्रवाल सभा होशियारपुर की ओर से 11 अक्टूबर को अग्रवाल भवन में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान सुरिंद्र कुमार अग्रवाल व जनरल सैक्रेटरी जगदीश लाल अग्रवाल ने बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे कन्या पूजन करवाया जाएगा, जिसके उपरांत ब्राह्मण भोज का आयोजन होगा। वहीं, रात्रि के समय ज्योति प्रज्वलन के बाद ‘एक शाम श्री राधा माधव के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जतिन मेहरा, आदित्य भैया और राजन बाली द्वारा रासलीला प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंनें बताया कि योजन को लेकर अग्रवाल सभा की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर उन्होंनें सभी शहरनिवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है। इस अवसर पर सीनियर वाइस प्रधान रणधीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सेठ प्रदीप कुमार अग्रवाल, राजेश गुप्ता, मुनीश गुप्ता, योगेश गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।












