Thursday, October 8, 2026
Home Hoshiarpur बाबा साहेब की प्रतिमा के सम्मान को लेकर बसपा का ऐलान, मांगें...

बाबा साहेब की प्रतिमा के सम्मान को लेकर बसपा का ऐलान, मांगें न मानीं तो होगा DC कोठी का घेराव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बसपा हलका चब्बेवाल के गांव फगलाणा से साथी बाड़ियां कलां पहुंचे, यह साथी बाड़ियां कलां में चल रहे धरने को मजबूत करने के लिए पार्टी हाई कमान के दिशा-निर्देशों के अनुसार जोगिंदर पाल सेवानिवृत्त ई.टी.ओ., हरमेश फगलाणा समिति सदस्य अपने साथियों सहित अपनी ड्यूटी देने पहुंचे और इसी दौरान हलके की प्रमुख शख्सियतों और बसपा के वरिष्ठ नेता केवल सिंह कानूनगो, रशपाल सिंह कलेर पूर्व सरपंच मन्नणहाणा, आदरणीय राजिंदर भाटिया सेवानिवृत्त डायरेक्टर पी.एन.बी, बाड़ियां कलां में विशेष रूप से पहुंचे और एडवोकेट पलविंदर माना प्रभारी बसपा हलका चब्बेवाल ने आए हुए साथियों का धन्यवाद किया। इन साथियों ने रोष धरने को सफल बनाने के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया।

Advertisements

गांव बाड़ियां कलां पहुंचे बसपा के साथियों और ग्रामीणों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भगवंत मान सरकार एवं प्रशासन द्वारा मांगे न मानने पर इनका पिट-स्यापा किया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान हेतु हमारी मांगे न मानी गईं तो पार्टी हाई कमान के दिशा-निर्देशों के अनुसार डिप्टी कमिश्नर की कोठी का घेराव करेंगे। इस मौके पर उपस्थित स. दविंदर सिंह बाहोवाल प्रभारी बामसेफ, विक्की बंगा बी.वी.एफ., सुदेश भट्टी उपाध्यक्ष, सतपाल बडला महासचिव, राजेश भुन्नो हलका कोषाध्यक्ष, अमनदीप सिंह सिद्धू बसपा नेता, कुलदीप सिंह बी.वी.एफ., राम सरूप, मक्खन सिंह खालसा, सूबे हरकमल सिंह और बड़ी संख्या में महिलाएं एवं साथी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here