Thursday, October 8, 2026
Home Hoshiarpur अमिट यादें छोड़ता ऑल इंडिया मुशायरा संपन्न, डॉ. नफस अंबालवी को दिया...

अमिट यादें छोड़ता ऑल इंडिया मुशायरा संपन्न, डॉ. नफस अंबालवी को दिया गया प्रो. मोहन सिंह औजला अवॉर्ड-2026

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला लेखक मंच होशियारपुर की तरफ से 4 अक्टूबर 2026 को होशियारपुर में ऑल इंडिया मुशायरा करवाया गया। जिसमें मंच के कन्वीनर रघवीर सिंह टेरकियाना ने शायरों, फनकारों और कलाकारों की मौजूदगी में हरियाणा राज्य से अनगिनत किताबों के लेखक डॉ. नफस अंबालवी को इस बार का प्रो. मोहन सिंह औजला अवॉर्ड-2026 भेंट किया गया।

Advertisements

इस ऑल इंडिया मुशायरे में भारत के अलग-अलग प्रांतों और पंजाब के अलग-अलग जिलों से आए शायरों ने हिंदी, पंजाबी और उर्दू में अपनी नज़में, ग़ज़लें और गीत सुनाकर कई घंटों तक माहौल को खुशनुमा बनाए रखा। अपनी-अपनी प्रस्तति देने वालों में- असरार नसीमी बरेली (उत्तर प्रदेश), डॉ. संदेश त्यागी श्रीगंगानगर (राजस्थान), डॉ. जावेद राही (जम्मू-कश्मीर), नरेश निसार कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), ललित चौबे आर्टिस्ट (दिल्ली), अरुण तायर (राजस्थान), प्रेम कुमार साहिल (उत्तराखंड), एजाज फारूकी इलाहाबाद (यूपी), डॉ. अंतर नीरव स्वामी (जम्मू-कश्मीर), डॉ. नफस अंबालवी (हरियाणा), अकील अहमद जिया बाराबंकी (यूपी), चमन लाल शर्मा (चंडीगढ़), अशोक नूर जमना नगर (हरियाणा), डॉ. जनमीत सिंह (कौलपुर), डॉ. मोहम्मद रफी (मालेरकोटला), चरणजीत जोत (पटियाला), बख्तौर सिंह धालीवाल उमरानंगल (तरनतारन), अजैब सिंह हुंदल (अमृतसर), जगसीर जीदा (बठिंडा), हरसिमरत कौर (लुधियाना), मुसव्वर फिरोजपुरी (मोहाली), परमजीत सिंह विर्क (पटियाला), गुरदयाल रोशन (लुधियाना), डॉ. नरिंदर एक्सीयन पौंगडैम (तलवाड़ा), महिंदर सिंह सोढ़ी (फगवाड़ा), परविंदर सिंह शोक (पटियाला), जनाब तरसेम नूर (लुधियाना), बीबा कुलवंत (फगवाड़ा), प्रो. अजीत लंगेरी (माहिलपुर), डॉ. ए.के. भल्ला (पंचकूला) व जतिंदर पन्नू (जालंधर) शामिल थे।

स्टेज कन्वीनर रघवीर सिंह टेरकियाना ने अपने शायराना अंदाज में स्टेज सचिव की भूमिका बहुत ही अनोखे एवं प्रभावशाली तरीके से निभाई और दर्शकों ने भी लगभग हर शायर की नज़मों को खूब सराहा। सिर्फ उर्दू ही नहीं बल्कि हिंदी और पंजाबी के शायरों ने भी शानदार प्रस्तुति देकर वाह-वाही लूटी।

स्टेज कन्वीनर टेरकियाना ने कहा कि हर साल की तरह यह हमारा 14वां मुशायरा है और भविष्य में भी इस मुशायरे को विश्व स्तर पर ले जाने के लिए विदेशों से भी शायरों को बड़े सम्मान के साथ बुलाया जाएगा। सचमुच, इस कार्यक्रम ने लोगों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ी और शायरों की अच्छी रचनाएं लंबे समय तक लोगों के मन में रहेंगी। इस कार्यक्रम में जिला लेखक मंच के सक्रिय सदस्यों के अलावा नामी हस्तियों ने भी भाग लिया, जिनमें पंचकूला से शैलजा भल्ला, कुराली से रिंपल शर्मा, दिल्ली से कुलदीप सिंह, गढ़दीवाला से डॉ. मुजैल सिंह, मीरपुर से लखवीर पूर्व सरपंच, होशियारपुर से कुलविंदर जंडा, टांडा से भगवान सिंह सैनी, शाहपुर अरनियाला से हरदयाल सिंह, विजयनगर से महिंदरपाल राणा, चक्कोवाल ब्राह्मणा से एडवोकेट रविंदर शेरगिल, टैगोर नगर से प्रोफेसर अजीत सिंह जब्बल, जालंधर से एडवोकेट हरीश तिवारी, मुकेरियां से मास्टर रमेश, होशियारपुर से क्रांतिपाल हैंडराइटिंग एक्सपर्ट, प्रिंसिपल अमरजीत टाट्रा, नरिंदर नेशनल एथलीट, एडवोकेट दीपक शर्मा, डीएस संधू, संदीप सोहल, पलविंदर पलव, जसप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह, रिपुदमन भाटिया, एकनूर सिंह थियारा, पूजा कलेर, हरपाल सैनी, विकास वर्मा, शरणजीत सिंह व एडवोकेट राजेश शर्मा  एवं अकाउंटेंट सतीश के अलावा कुलविंदर और दलजिंदर यूनाइटेड वर्क्स, आईटी ब्रेन से मनप्रीत रेहसी, संदीप डोगरा, गुरप्रीत बेगमपुर, संदीप गणपति स्टूडियो, अमरजीत नडालो, डॉ. हरजिंदर ओबेरॉय, हरि ओम, नीरज, आशीष यादव, राजकुमार रीडर, नसीब चंद रीडर, सन्नी चक्कगुजरां आदि अनगिनत लोगों ने इस मुशायरे का आनंद लिया। अलग-अलग राज्यों से आए कवियों ने पंजाबी लोगों के प्यार,  सहयोग एवं समर्पण भाव के साथ-साथ उनकी गर्मजोशी की तारीफ की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here