Saturday, October 3, 2026
Home Hoshiarpur कैंप के दौरान ठाकुर मक्खन सिंह व साथी गुरप्रीत ने सड़क पर...

कैंप के दौरान ठाकुर मक्खन सिंह व साथी गुरप्रीत ने सड़क पर पड़े गड्ढे को भरकर श्रद्धालुओं को पहुंचाई राहत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिटी हार्ट वैल्फेयर द्वारा 32वां निशुल्क मेडिकल कैंप एसडी सिटी पब्लिक स्कूल के सामने आदमवाल चुंगी, भरवाई रोड पर लगाया गया। कैंप के दौरान संस्था के सदस्यों की नजर पास ही सड़क पर पड़े एक बड़े गड्ढे पर पड़ी, जो श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था।

Advertisements

गड्ढे के कारण किसी भी समय हादसा होने का खतरा बना रहता था। लोगों की परेशानी को देखते हुए समाजसेवी एवं संस्था के प्रधान ठाकुर मक्खन सिंह ने साथी गुरप्रीत के सहयोग से मौके पर ही गड्ढे को भर दिया। इस पहल से राहगीरों और श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here