Sunday, October 4, 2026
Home Latest चंडीगढ़ में आज शाम 5 बजे लगेगा पेट्रोल का लंगर, वाहन चालकों...

चंडीगढ़ में आज शाम 5 बजे लगेगा पेट्रोल का लंगर, वाहन चालकों को दिए जाएंगे कूपन

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। चंडीगढ़ में आज पेट्रोल का लंगर लगने जा रहा है। ये पेट्रोल का लंगर सभी वाहनों चालको मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ में आज शाम 5 बजे पेट्रोल का लंगर लगाया जाएगा। अमृतसर के कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ के मुताबिक, सेक्टर-10 और सेक्टर-7 स्थित 2 पेट्रोल पंपों पर लोगों को मुफ्त पेट्रोल उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisements

आयोजक के अनुसार, बिना वाहन वाले लोगों से आयोजन में नहीं आने की अपील की गई है। दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों को 500 रुपए, जबकि कार चालकों को 1,000 रुपए के कूपन दिए जाएंगे। इन कूपनों के जरिए संबंधित वाहन में पेट्रोल भरवाया जा सकेगा। आयोजन को लेकर दोनों पेट्रोल पंपों पर विशेष व्यवस्थाएं किए जाने की बात कही गई है।

राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ का दावा है कि वह वर्ष 2010 से बिटकॉइन, क्रिप्टोकरेंसी और शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं और इससे होने वाले मुनाफे का एक हिस्सा लोगों की सेवा में खर्च करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कमाई का पैसा अवैध नहीं है और सरकार चाहे तो इसकी जांच कर सकती है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल के लंगर के बाद उनका अगला लक्ष्य आईफोन का लंगर लगाने का है। राकेश खुद को महामाई का भक्त बताते हैं और उनका कहना है कि माता की कृपा से वह समय-समय पर लोगों के लिए अलग-अलग तरह के लंगर आयोजित करते रहते हैं।

आपको बता दें कि,  इससे पहले भी राजा दी किंग 500-500 रुपए के नोट के साथ मैकडॉनल्ड्स का बर्गर और कोल्ड ड्रिंक का लंगर लगा चुके हैं। इसके अलावा अलग-अलग धार्मिक स्थलों और मौकों पर लोगों को सोने के सिक्के और 500 से 1500 रुपए तक नकदी भी बांट चुके हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here