सेंट सोल्जर स्कूल ने छात्रों को दी 6 लाख 9400 रुपए की छात्रवृत्ति

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद करने के मंतव से सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा दी जाती मास्टर राजकंवर चोपड़ा 1 करोड़ छात्रवृत्ति के चलते सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) आर.ई.सी के पास स्थित के छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई।

Advertisements

चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने बताया कि 11वीं, 12वीं, बी.ऐ, बी.कॉम, बी.सी.ऐ, बी.पी.टी, डी.सी.ऐ, पी.जी डी.सी.ऐ, डी.एल.एड के 107 के करीब छात्रों की पढाई के प्रति लग्न और कमज़ोर आर्थिक परिस्थिति को देखते हुए छह लाख, नौ हज़ार चार सौ (609400) की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने छात्रों को भविष्य के लिए शुभ कामनाऐं देते हुए कहा कि सेंट सोल्जर हर उस छात्र के साथ है जो पढ़-लिख कर कुछ बनना चाहता है।

कॉलेज डायरेक्टर वीणा दादा ने छात्रों को चेक प्रदान करते हुए मन लगाकर पढऩे को कहा। छात्रों ने सेंट सोल्जर और मैनेजमेंट का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि वह अच्छे अंक प्राप्त कर संस्था और अभिभावकों का नाम रौशन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here