Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर अंडर-23 क्रिकेट टीम का चयन 17 फरवरी को होगा: डा. रमन...

होशियारपुर अंडर-23 क्रिकेट टीम का चयन 17 फरवरी को होगा: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 टूर्नामैंट में भाग लेने वाली जिला होशियारपुर टीम का चयन 17 फरवरी को होगा। इस सबंधी जानकारी देते सचिव डा. घई ने बताया कि इस ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाडी होशियारपुर जिले होने से सबंधित होने चाहिए तथा खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1 सितंबर 2002 के बाद की होने चाहिए।

Advertisements

उन्होंने बताया कि टीम के चयन के लिए होने वाला यह ट्रायल स्थानीय जिला क्रिकेट एसोसिएशन मैदान रेलवे मंडी में 12 बजे से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने जन्मतिथि सर्टिफिकेट साथ लेकर आए। डॉ. घई ने बताया कि इस ट्रायल मे चुने हुए खिलाड़ियों का 20 दिन का कैंप जिला कोच दलजीत सिंह, कोच दलजीत धमान व जिला ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी की देखरेख में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here