Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur 24 अक्तूबर को सायं 4 बजे भूतगिरी मंदिर में की जाएगी करवाचौथ...

24 अक्तूबर को सायं 4 बजे भूतगिरी मंदिर में की जाएगी करवाचौथ की कथा: पंडित श्याम ज्योतिषी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भूतगिरि मंदिर ऊना रोड होशियारपुर में 24 अक्तूबर दिन रविवार को करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी पंडित श्याम ज्योतिषी ने बताया कि करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं अपनी पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। करवाचौथ के इस व्रत को करक चतुर्थी, दशरथ चतुर्थी, संकष्टि चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन करवा माता के साथ मां पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की पूजा करने का भी विधान है। उन्होंने बतया कि इस दिन सुहागिन स्त्रियों को इस व्रत का वर्ष भर इंतजार रहता है।

Advertisements

इस दिन सुहाग से जुड़ी चीजों का काफी महत्व होता है इसलिए सुहागिन स्त्रियां करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार करती हैं। इस मौके पर पंडित श्याम ने बताया कि पूजा और करवा चौथ व्रत की कथा सुनने के बाद रात्रि में चंद्रमा को अघ्र्य देने के उपरांत व्रत का पारण करती हैं। अपने पति की समृद्धि और लंबी आयु की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में 24 अक्तूबर दिन रविवार को शाम 4 बजे कथा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here