Thursday, September 24, 2026
Home Hoshiarpur एचडीसीए की पांच युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का अंडर-23 पंजाब कैंप के...

एचडीसीए की पांच युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का अंडर-23 पंजाब कैंप के लिए हुआ चयनः डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पीसीए द्वारा राष्ट्रीय 23 महिला क्रिकेट टूर्नामैंट में भाग लेने वाली पंजाब की टीम के लिए लगाए जा रहे पंजाब कैंप में एचडीसीए की पांच युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों, जिनमें पूजा, निरंका, शिवानी, मनरीत औलख व सुहाना शामिल हैं के चयन से पूरे होशियारपुर के लिए गर्व की बात है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि पंजाब टीम के चयन के लिए लगाए जाने वाले पंजाब महिला अंडर-23 कैंप पटियाला में एक सप्ताह चलेगा। उन्होंने बताया कि इस कैंप में भाग लेने वाले खिलाड़ी मुंबई व यूटीसी चंडीगढ़ टीम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेंगे तथा इन मैचों में बढ़िया प्रदर्शन करने के आधार पर पंजाब टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

Advertisements

डा. घई ने बताया कि एचडीसीए के इन पांच युवा होनहार खिलाड़ियों में से शिवानी व मनप्रीत औलख पहले भी पंजाब टीम के लिए खेल चुकी हैं। खिलाड़ियों के चयन पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें आगे भी मेहनत व लग्न के साथ अभ्यास करने की प्रेरणा दी। खिलाड़ियों के चयन पर संयुक्त सचिव विवेक साहनी, ठाकुर योगराज, डा. पंकज शिव, जतिंदर सूद, साहब दयाल, अमित ठाकुर व समूह एसोसिएशन पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर जिला महिला कोच दविंदर कौर कल्याण, सहायक कोच नीकिता कुमारी के अलावा जिला ट्रेनर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी व कोच दलजीत सिंह, सहायक कोच अशोक शर्मा, परवीन कपूर, पंकज पिंका, करण सैनी आदि ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here