Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal सलासी में यज्ञ व श्रीमदभागवत कथा का समापन

सलासी में यज्ञ व श्रीमदभागवत कथा का समापन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। राजकीय उच्च विद्यालय सलासी के प्रांगण में चल रही साप्ताहिक श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले हवन किया गया। सैकड़ों लोगों ने आहुति डालकर सुख शांति की कामना की। कथावाचक पंडित देश राज ने श्रद्धालुओं को भक्ति में लीन होकर परोपकार करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में अध्यात्मवादी व्यक्ति ही शांत जीवन जीने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि हमें नयी पीढ़ी को भारत की उच्च संस्कृति से अवगत करवाते रहना चाहिए ताकि समृद्ध संस्कृति का तेज़ी से हो रहे पश्चिमीकरण को रोका जा सके। बीडीसी मैंबर लीला देवी ने बताया कि ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से 2 जुलाई से 9 जुलाई तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here