Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal बीड़ बगेहड़ा उपचुनाव: एक सीट के लिए खड़े 8 प्रत्याशी, बीजेपी कांग्रेस में डटकर हो...

बीड़ बगेहड़ा उपचुनाव: एक सीट के लिए खड़े 8 प्रत्याशी, बीजेपी कांग्रेस में डटकर हो रहा मुकाबला

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। कैप्टन रणजीत सिंह के एमएलए बनते ही खाली हुई बीड़ बगेहड़ा जिला परिषद सीट पर चुनावी गतिविधियां जोर पकड़ चुकी  है। उपचुनाव के लिए वोटिंग 29 सितंबर को है और चुनाव प्रचार 15 पंचायतों में चरम सीमा पर पहुंच चुका है। मतगणना 30 सितंबर को सुजानपुर में होगी। करीब 16 हजार मतदाता सुजानपुर क्षेत्र से संबंधित बीड़ बगेहड़ा जिला परिषद सीट के लिए  करीब 15 माह के लिए अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।  दिसंबर 2025  में फिर पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। क्षेत्र में महिला मतदाता अधिक होने के  जीत हार का रिमोट महिलाओं के हाथ में रहेगा।

Advertisements

कुल आठ उम्मीदवार, मुकाबला  बीजेपी के प्रवीण और कांग्रेस के प्यार चंद के बीच

बीड़ बगेहडा जिला परिषद  उपचुनाव में कुल आठ उम्मीदवारों ने नामांकन भरा और आठ के आठ चुनाव लड़ रहे हैं । भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार प्रवीण कुमार है तो कांग्रेस ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए भाजपा के ही प्यार चंद को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है।  इसके अलावा कक्कड़ के कुलदीप सिंह, चमियाना के प्रकाश चंद  , सन्नू के संजय वर्मा,  जंदडू के सचिन राणा, समोना से सुभाष चंद तथा उपराला बगेहड़ा से सुभाष चंद शामिल है। इंस्पेक्टर प्यार चंद थाती आलोहियां से तो प्रवीण कुमार हंदो दी  धार क्षेत्र से संबंध रखते हैं। यहां अधिकतर बीजेपी विचारधारा से संबंधित उम्मीदवार खड़े होने के कारण भीतरघात जोरों पर है। कांग्रेस प्रत्याशी भी भाजपा विचारधारा को छोड़ कांग्रेस में गया है। 

क्यों दिलचस्प है यह चुनाव 

बीड़ बगेहड़ा जिला परिषद सीट पर कैप्टन  रणजीत भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते थे। बदली राजनीतिक  परिस्थितियों में वह इस साल सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हो गए और चुनाव जीत  एमएलए भी बन गए। उन्होंने तीन बार के विधायक राजेंद्र राणा को हराया। राजेंद्र राणा भी दल बदल कर भाजपा में चले गए है।  इसी सुजानपुर क्षेत्र की पंद्रह पंचायतों के करीब। 16 हजार वोटर एक बार फिर 29 सितंबर को मतदान करेंगे। यहां परोक्ष रूप से जोर आजमाईश एक बार फिर कैप्टन और राणा के बीच देखी जा रही है।

ये हैं वे 15 पंचायतें, अधिकतर राजेंद्र राणा समर्थक 

बीड़ बगेहड़ा जिला परिषद  वार्ड के तहत  खैरी, बैरी, रंगड, टीहरा, जंगल, बीड़ बगेहड़ा, चलोह, जोल प्लाही , ठाणा धमड़ीयाना, डेरा , बजरोल, भेरडा, कक्कड़, जंदरु  और खनौली ग्राम पंचायतों के मतदाता  अपना मतदान करेंगे।  अधिकतर पंचायतों में  भाजपा नेता राजेंद्र राणा समर्थक प्रधान , उप प्रधान और बीडीसी  मेंबर हैं  जो प्रवीण की जीत सुनिश्चित करवाने में जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here