Thursday, October 8, 2026
Home Crime 5 पेटी अवैध शराब व कार सहित न्यू फतेहगढ़ का व्यक्ति काबू

5 पेटी अवैध शराब व कार सहित न्यू फतेहगढ़ का व्यक्ति काबू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना माडल टाउन पुलिस ने एक व्यक्ति को 5 पेटी अवैध शराब व कार सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना माडल टाउन के एसएचओ करनैल सिंह ने बताया कि एसआई रजिंदर सिंह इंचार्ज चौकी पुरहीरां ने गश्त दौरान गुप्त सूचना मिलने पर पार्टी साईफन सुंदर नगर पर नाकाबंदी करके चैकिंग की तो बाईपास फगवाड़ा की तरफ से सुंदर नगर को आ रही लाल रंग की कार नं पी.बी 70-3581 को रोककर कार सवार संदीप कुमार उर्फ बंटी पुत्र जोगिंदरपाल निवासी न्यू फतेहगढ़ थाना माडल टाउन होशियारपुर को काबू करके कार की तलाश की तो कार की डिगी में रखा हुई 5 पेटी अवैध शराब फार सेल इन हिमाचल प्रदेश बरामद हुई। जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त आरोपी से पूछताछ जारी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here