
लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना वैस्ट से आप विधायक गुरप्रीत बस्सी उर्फ गोगी का गत रात्रि निधन हो गया। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार वह अपना लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे तथा उसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो उनके सिर में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना रात साढे 11 बजे की बताई जा रही है। गोली चलने के बाद आवाज सुनकर सभी उनके कमरे की तरफ दौड़े और उन्हें डीएमसी ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर डीसीपी जसकरन सिंह तेजा ने पुलिस पार्टी के साथ घटना का जायजा लिया और बताया कि पारिवारिक सदस्यों के अनुसार दुर्घटनावश गोली चलने से उनकी मौत हुई है। उनका शव डीएमसी अस्पताल में रखवाया गया है।












