Thursday, October 8, 2026
Home Crime पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या, गिरफ्तार

पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या, गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के अलेऊ गांव में एक पति ने गुस्से में पत्नी का गला छुरी से रेतकर बेरहमी से कत्ल कर दिया और फिर सीधे थाने पहुंच गया। वहां पुलिस से कहा-झगड़ा हुआ था, अब निधि उठ नहीं रही। बहरहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

पुलिस के मुताबिक बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मंगलपुर गांव का रहने वाला रोहित कुमार (37) अलेऊ गांव में अपनी पत्नी निधि (30) और छोटी बेटी के साथ किराये के कमरे में रह रहा है। वह पेशे से पेंटर है। शनिवार रात करीब दो बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।

इसके बाद आरोपी ने छुरी से पत्नी का गला रेत दिया। घटना के वक्त उनकी बेटी कमरे में ही थी। बाद में आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर वारदात की सूचना दी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला मृत पाई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और साक्ष्य जुटाने के लिए फोरिंसक लैब की टीम बुलाई गई है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here