
फरीदकोट (द स्टैलर न्यूज़)। स्थानीय मॉडर्न जेल के एक जेल वार्डन को सीआईए स्टॉफ ने गिरफ्तार करने में सफलता हासल की है। जो जेल की चारदीवारी के बाहर से कैदियों को मोबाइल फोन और नशीले पदार्थ ऊंचे दामों पर बेच रहा था। जानकारी के मुताबक स्थानीय सी.आई.ए. स्टाफ ने कोटकपूरा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज मामले में सौदागर सिंह उर्फ मनी फौजी और गौरव उर्फ गोरा को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि जेल वार्डन जसवीर सिंह गांव मचाकी मल्ल सिंह (फरीदकोट) जेल अंदर थ्रो करवा कर कैदियों और हवालातियों को महंगे भाव पर मोबाइल और नशीले पदार्थ बेचता है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।













