Sunday, October 25, 2026
Home Education शतप्रतिशत रहा श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल नौशहरा पत्तन का 12वीं का...

शतप्रतिशत रहा श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल नौशहरा पत्तन का 12वीं का परीक्षा परिणाम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम में श्री गुरु नानक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नौशहरा पत्तन का नतीजा सौ फीसद रहा। 

Advertisements

जानकारी देते हुए स्कूल के चेयरमैन गुरविंदर सिंह एवं प्रिंसिपल रुपिंदर कौर ने बताया कि कक्षा 12वीं की नान मैडिकल की छात्रा भानवी ने 94% अंक हासिल कर मैरिट में अपना नाम दर्ज करवाया वहीं स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया छात्रा ऐश्वर्या भारद्वाज ने 91% अंक हासिल कर स्कूल में दूसरा व अनिरुद्ध ने 89%अंक प्राप्त कर तीसरा मोहित संधू ने 88% अंक लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया, वहीं कामर्स निहारिका ने 80% अंक हासिल किए अवनीत कौर ने 78% अंकिता शर्मा ने 77% नंबर हासिल किए इस तरह कक्षा आठवीं का नतीजा भी शानदार रहा जिसमें छात्रा मताली ने 96% अदिति ने 93% और हरमनप्रीत ने 92% अंक हासिल किए।

चैयरमैन गुरविंदर सिंह ने कहा कि यह नतीजे प्रिंसिपल के कुशल नेतृत्व शिक्षकों व विधार्थियों की कड़ी मेहनत व लगन के चलते ही संभव है। उन्होंने सभी को बधाई दी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here