महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने और नेतृत्व करने की क्षमता को बढ़ाएं: अर्चना चौहान 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा  है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर महिला मोर्चा को काम करना होगा। अर्चना चौहान बड़सर मंडल भाजपा महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानना होगा।  महिलाओं  को नेतृत्व करने की क्षमता को और बढ़ाना होगा।  

Advertisements

आपको बता दें कि  भाजपा महिला मोर्चा बड़सर  मंडल अध्यक्ष किरण बाला  की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में भाजपा की प्रत्याशी रही माया शर्मा   मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई।  जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान ,महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता सोनी भाजपा बडसर मंडल के महामंत्री मुकेश कुमार, मंडल सचिव चैन सिह,जिला परिषद सदस्य बीना देवी ,बडसर मंडल महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष कमला वनियाल, ब्लॉक समिति सदस्य चंचल कुमारी  ,शर्मिला देवी ,महिला मोर्चा मंडल महामंत्री रजनी पीला (प्रधान ग्राम पंचायत जौड़े अमब) विशेष रूप से उपस्थित रही। 

महिला मोर्चा मंडल बडसर की अध्यक्ष  किरन बाला ने  अपने अध्यक्षीय  भाषण में अपने मंडल महिला मोर्चा की नव नियुक्त कार्यकारिणी का परिचय करवाया तथा केंद्र  और प्रदेश संगठन से जो आगामी कार्यक्रम महिला मोर्चा को दिए गए उन कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी  महिला मोर्चा को द।  पूर्व प्रत्याशी रही माया शर्मा ने महिला मोर्चा बडसर मंडल के नवनियुक्त महिला मोर्चा पदाधिकारीयो को नए दायित्व की बधाई दी उन्होंने कहा बूथ स्तर पर पांच- पांच महिला कार्यकर्ता जोड़ने की बात कही।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here