Thursday, October 29, 2026
Home Himachal राष्ट्रवाद के नाम पर पूंजीवाद को हावी करने चली है बीजेपी सरकार:...

राष्ट्रवाद के नाम पर पूंजीवाद को हावी करने चली है बीजेपी सरकार: राजेंद्र राणा 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रजनीश शर्मा। प्रदेश की दो बड़ी सीमेंट कंपनियां एसीसी और अंबुजा अब अडानी ग्रुप के हवाले की गई हैं। राष्ट्रवाद के नाम पर पूंजीवाद को स्थापित करने का बीजेपी का खेल अगर यूं ही जारी रहा तो आने वाले वक्त में हिमाचली धरती अडानी और अम्बानी की निजी जागीर बनेगी। यह बात कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कही। राणा ने कहा कि आसमान पर महंगाई को पहुंचा चुकी बीजेपी अब आम नागरिक की जेब निचोडऩे के साथ उसकी खाल भी उतारने से गुरेज नहीं कर रही है। आने वाले वक्त में अगर प्रदेश की जनता को सीमेंट की बोरी हजार रुपए से ज्यादा मिले तो कोई हैरानी नहीं होगी।

Advertisements

क्योंकि सरकार से पूंजीपतियों की यारी आखिर आम जनता पर ही भारी पड़ती आई है। राणा ने कहा कि जैसे पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर सरकार लगातार अपना पल्ला झाड़ती हुई यह कह देती है कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर सरकार का कोई वश नहीं है। वैसे ही आने वाले वक्त में बीजेपी सरकार यह भी कह सकती है कि सीमेंट की कीमतों पर सरकार का कोई वश नहीं है। सीमेंट की कीमतें पूरी तरह बाजार पर निर्भर करती हैं। राणा ने कहा कि चाय से लेकर खाने-पीने की हर चीज महंगी हो चुकी है। आम गृहणी को राहत देने के नाम पर एलपीजी की सब्सिडी खत्म, रेलवे में छूट खत्म, कर्मचारियों की पेंशन खत्म, टैक्स 150 से 200 गुना, महंगाई तीन गुना और आम नागरिक की कमाई आधी, क्या यही है बीजेपी का सबका साथ, सबका विकास? राणा ने कहा कि महंगाई पिछले 2 साल से आम नागरिक की जेब पर सरेआम डाका डाल रही है।

इंधन की कीमतों में आम नागरिक का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। जनता बच्चों की फीस तक नहीं दे पा रही है। सरकार की इस तानाशाही को लेकर खुद को बेबस व लाचार मान रही है लेकिन सरकार लगातार महंगाई बढ़ाते हुए हर ओर से जनता को लूटने का इंतजाम कर रही है। ऐसे में अब हिमाचल में लगे बड़े सीमेंट के उद्योग सरकार ने पूंजीपतियों के हवाले किए हैं। आने वाले समय में अब आम नागरिक के लिए घर बनाना भी सपना ही बनकर रह जाएगा। क्योंकि सरकार फिर यह जुमला बोलेगी कि सीमेंट कंपनियों पर  उनका कोई नियंत्रण नहीं है और सीमेंट की कीमतें अब बाजार पर निर्भर करेंगी। राणा ने कहा कि सरकार की अति से तंग आ चुकी जनता अब बस चुनाव का इंतजार कर रही है। ताकि बीजेपी को चलता करके राहत की सांस आ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here