Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur सैशन चौक: ट्रांसफार्मर को लगी आग, फायर ब्रिगेड की सतर्कता से टला...

सैशन चौक: ट्रांसफार्मर को लगी आग, फायर ब्रिगेड की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: भूपेश प्रजापति। सैशन चौक के समीप लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा होने से टाला। क्योंकि, ट्रांसफार्मर के समीप ही खोखा मार्किट अगर आग की चपेट में आ जाता तो नुकसान अधिक हो सकता था।

Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सायं करीब 7 बजे ट्रांसफार्मर से जुड़ी तारों से स्पार्किंग होनी शुरू हो गई और देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। इससे पहले की आग और फैलती फायर ब्रिगेड ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि आग बुझने के बाद भी तारों में स्पार्किंग होती रही। मगर, गनीमत रही कि आग नहीं लगी। आग लगने का पता चलते ही जहां ट्रैफिक कर्मियों ने यातायात को डायवर्ट कर दिया, वहीं पॉवरकाम कर्मी भी मौके पर पहुंच गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here