हरियाना-जनौड़ी मार्ग: हादसे में अबोवाल निवासी विवेक और नौशहरा निवासी गुरनाम घायल

होशियारपुर/हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर/गुरजीत सोनू। हरियाना-जनौड़ी मार्ग पर हुए एक सडक़ हादसे में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों युवक माउंट कार्मल भूंगा स्कूल पढ़ते हैं। घायल अवस्था में उन्हें एम्बुलैंस की मदद से सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया। घायलों की पहचान विवेक पुत्र मास्टर सुखजीत सिंह निवासी अबोवाल, भूंगा तथा गुरनाम सिंह पुत्र मनजीत निवासी गांव नौशहरा के रुप में हुई है।

Advertisements

विवेक की गंभीर हालत को देखते हुए डी.एम.सी. रैफर किया गया। जानकारी अनुसार दोनों युवक सायं करीब 8 बजे जनौड़ी की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की साइड लगने से वह सडक़ पर गिर गए और गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने सूचना मिलने पर थाना हरियाना पुलिस ने जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here