Monday, October 19, 2026
Home Crime 3500 किलोग्राम लाहन नष्ट, 20 लीटर अवैध शराब बरामद

3500 किलोग्राम लाहन नष्ट, 20 लीटर अवैध शराब बरामद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक्साइज टीम और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई। ईटीओ प्रीत भूपिंदर सिंह (हॉशियारपुर-2) की देखरेख में यह कार्रवाई की गई, जिसमें एक्साइज इंस्पेक्टर अमित व्यास, नरेश सहोता, लवप्रीत सिंह, अजय कुमार, और कुलवंत सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर मियानी (टांडा) के मंड क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान 7 तिरपालों में छिपा हुआ लगभग 3500 किलोग्राम लाहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

Advertisements

इसके अलावा, मियानी और अब्दुल्लापुर गांवों में भी तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन यहां से कोई बरामदगी नहीं हुई। एक अन्य छापेमारी में, टांडा के चंडीगढ़ कॉलोनी स्थित रूप लाल (पुत्र गुरदास राम) के घर से 20 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। आरोपी को टांडा पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here