Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur विधायक जिम्पा ने सरकारी स्कूलों में विकास कार्यों का किया उद्घाटन

विधायक जिम्पा ने सरकारी स्कूलों में विकास कार्यों का किया उद्घाटन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने पंजाब शिक्षा क्रांति प्रोग्राम के तहत सरकारी प्राइमरी स्कूल मोचपुर में 6 लाख रुपए तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 40 लाख रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से क्षेत्र के शिक्षा ढांचे में मजबूती आएगी और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण सुविधाएं मिलेंगी।

Advertisements

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में निरंतर सुधार और विकास ही हमारे बच्चों के उज्जवल भविष्य की कुंजी है। उन्होंने कहा कि पंजाब शिक्षा क्रांति प्रोग्राम के अंतर्गत स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराकर बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाएं समय पर पूरी की जाएं ताकि छात्रों को लाभ तुरंत मिल सके। विधायक ने सभी शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों से मिलकर शिक्षा क्रांति को सफल बनाने का आह्वान भी किया।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के विकास कार्य शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करेंगे और बच्चों के भविष्य को संवारने में मददगार साबित होंगे। इस अवसर पर सरपंच निशा रानी, सरपंच रेशम सिंह बसी अली खां, बलजीत कौर, कुलविंदर कौर, हरजीत कौर, गोपी, राम सिंह, विजय कुमार, प्रिंसिपल राकेश कुमार, अजमेर सिंह, विवेक सेती, सरपंच जहानखेला कुलदीप कुमार, बाल कृष्ण, बलविंदर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here