Sunday, October 25, 2026
Home Crime रिश्वत लेते ए.ई.टी.सी. हरमीत व सी.ए. रमन चढ़े विजीलैंस के हत्थे

रिश्वत लेते ए.ई.टी.सी. हरमीत व सी.ए. रमन चढ़े विजीलैंस के हत्थे

पैलेस पेपर वर्क में कमियां बताकर मालिक को डराया, 7 लाख रुपए की मांग

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। विजीलैंस ब्यूरो पंजाब होशियारपुर की टीम ने टांडा में वाईट हाऊस पैलेस में दो लाख की रिश्वत लेने वाले एक्साइज एंड टैक्ससेशन विभाग के फ्लाईंग विंग के ए.ई.टी.सी. कम असिस्टेंट कमिश्नर सेल्स टैक्स हरमीत सिंह को रंगे हाथों काबू किया है। वही अधकारी की मदद करने वाला स्थानीय सी.ए. रमन सोंधी भी विजीलैंस के हत्थे चढ़ गया।

Advertisements

गांव गिल के नजदीक एस.जी.पी.सी. सदस्य जत्थेदार तारा सिंह सल्लां के वाईट हाऊस पैलेस में उक्त आरोपी हरमीत सिंह प्रबंधकों को टैक्स को लेकर कमिया बता डरा धमका कर तंग परेशान कर रहा था और इस पैलेस के लिए सेवाएं देने वाले टांडा के ही सी.ए. रमन कुमार सोंधी उसकी सहायता कर रहा था। जी.एस.टी. टैक्स के पेपर वर्क में कमिया गिना कर डराते हुए अधिकारी हरमीत सिंह ने पैलेस में से जरुरी दस्तावेज जबरदस्ती उठाने के बाद पैलेस मालिकों को डराकर सात लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी तथा वह सी.ए. रमन सोंधी की मिलीभगत से पिछले दस दिनों में तीन लाख रुपए ले लाने के बाद अब दो लाख रुपए की ओर मांग कर रहा था।

उक्त अधिकारी से तंग आकर जत्थेदार तारा सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को की थी। जिसके आधार पर विजिलेंस के डी.एस.पी. होशियारपुर दलवीर सिंह के नेतृत्व में टीम बताए गए समय के अनुसार ए.ई.टी.सी. हरमीत सिंह व सी.ए. रमन कुमार सोंधी दोपहर दो बजे के करीब पैलेस में आए तो अधिकारी ने दो लाख की रिश्वत लेकर जब सी.ए. को पकड़ाए तो विजिलेंस टीम ने दोनों को रंगे हाथ काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here