Monday, October 12, 2026
Home Crime पति ने की गला दबाकर पत्नी की हत्या

पति ने की गला दबाकर पत्नी की हत्या

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हिसार जिले के गांव डोभी में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। लंबे समय से चल रहे पति-पत्नी के आपसी झगड़ों ने उस वक्त खौफनाक रूप ले लिया जब पति ने कथित तौर पर अपनी 23 वर्षीय पत्नी मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी।

Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक पुलिस जानकारी के अनुसार, मांगेराम (पति) और मोनिका के बीच काफी समय से वैवाहिक कलह चल रही थी। दंपती का एक लगभग दो साल का बेटा भी है। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ और देखते-देखते मामला इतना बढ़ गया कि मांगेराम ने मोनिका का गला दबा दिया। जब तक आस-पड़ोस के लोग कुछ समझ पाते, मोनिका की मौत हो चुकी थी। घटना के समय मांगेराम के माता-पिता पिछले एक सप्ताह से राजस्थान में किसी रिश्तेदारी की शादी में गए हुए थे। घर पर अकेले रह गए मांगेराम ने फिर झगड़ा शुरू किया और गुस्से में आकर मोनिका का गला दबा दिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, मोनिका की मौत हो चुकी थी।


सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या करने के तुरंत बाद आरोपी मांगेराम ने खुद अपने माता-पिता और ससुराल वालों को फोन करके घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने खुद ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह मौके से फरार हो गया। फिलहाल उसकी तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here