डाक्टर ने टिकटॉक यूजर के साथ किया ऐसा काम, मां की हुई मौत, बॉयफ्रेंड भी छोड़ गया

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। डॉक्टर्स भी कई बार अजीब काम या गलतियां कर बैठते हैं और उनकी ये गलतियां लोगों की जान पर भारी पड़ जाती हैं। टिकटॉक यूजर @elzbthhope के साथ भी ऐसा ही एक भयानक हादसा हुआ। इस घटना ने न केवल उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मचा दी, बल्कि उनकी मां को भी हमेशा के लिए उनसे छीन लिया। इस घटना के बाद महिला का बॉयफ्रेंड भी उसे छोडक़र चला गया। घटना की जब हकीकत सामने आई तो महिला गुस्से से भर उठी। उसने टिकटॉक पर पूरा मामला वीडियो के जरिए शेयर किया है।
महिला ने वीडियो में बताया कि वह अपने सालाना चैकअप के लिए महिला डॉक्टर से मिली। 20 साल से प्रैक्टिस कर रही ऑब्सटेट्रिक्स गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर ने उसे बताया कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। इसके बाद उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। सदमें में उसकी मां जो पहले ही हिस्टीरिया की शिकार थी, की मौत हो गई। उसका बॉयफ्रेंड भी उसे छोडक़र चला गया।
कई हफ्तों बाद जब उसने दूसरे डॉक्टर्स से टेस्ट कराए तो उसे पता चला कि उसे कोई बीमारी नहीं है। इसके बाद मैं फिर से महिला डॉक्टर के पास गई। तब उसने कहा कि मुझे यह जानकर अ‘छा लगा कि आप एचआईवी नहीं हैं। टिकटॉक यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 847k से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here