Wednesday, September 16, 2026
Home International ड्रोन हमले के बाद साऊदी ने तेल पाइपलाइन कई हफ्तों तक की...

ड्रोन हमले के बाद साऊदी ने तेल पाइपलाइन कई हफ्तों तक की बंद, क्या भारत पर होगा असर?

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। सऊदी अरब की एक महत्वपूर्ण तेल पाइपलाइन को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले के बाद क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत को लेकर यह पाइपलाइन कई हफ्तों तक लगभग बंद रहेगी। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के समुद्री मार्गों के पास और द्वीपों पर कब्जा कर लिया है, जिससे सऊदी अरब के तेल निर्यात को एक और झटका लगा है। दुनिया भर में पेट्रोलियम की आपूर्ति और नई घटनाओं के कारण उपजे अंतरराष्ट्रीय तेल संकट को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच तेल की कीमतों में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई।

Advertisements

इस बीच ईरान के साथ तनाव के कारण सऊदी अरब ने अपना निर्यात फारस की खाड़ी से हटाकर दूसरी तरफ कर दिया है क्योंकि ईरान के हमलों के कारण खाड़ी से बाहर निकलने वाले एकमात्र मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य से समुद्री आवाजाही प्रभावित हुई है। आपकों बता दें कि भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात से पूरा करता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लंबे समय तक ऊंची रहने पर भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। इसका प्रभाव आयात बिल, महंगाई और परिवहन लागत के जरिए आम लोगों तक पहुंच सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here