Wednesday, September 16, 2026
Home International आत्मह-त्या या दुर्घटना? न्यूयॉर्क में ट्रेन की चपेट में आने से भारतीय...

आत्मह-त्या या दुर्घटना? न्यूयॉर्क में ट्रेन की चपेट में आने से भारतीय मूल की युवती व दोस्त की मौ-त

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। न्यूयॉर्क के लोअर मैनहट्टन स्थित स्प्रिंग स्ट्रीट सबवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से भारतीय मूल की 24 वर्षीय मलाइका चित्रे और उनके 24 वर्षीय दोस्त नवाम कौल की मौत हो गई। दोनों न्यू जर्सी के रहने वाले थे और हादसे के समय ट्रैक पर मौजूद थे। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) के अनुसार, दक्षिण दिशा में जा रही नंबर-4 ट्रेन ने दोनों को तड़के करीब 3:15 बजे चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ट्रैक पर पाया। उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रेन में सवार करीब 100 यात्रियों को बाहर निकाला गया।

Advertisements

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, जांचकर्ताओं ने आत्महत्या की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया है। दोनों ट्रैक पर क्यों गए, इसका अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here