Tuesday, September 15, 2026
Home Hoshiarpur वीर प्रताप राणा के घर श्रद्धा और उल्लास के साथ 5 दिवसीय...

वीर प्रताप राणा के घर श्रद्धा और उल्लास के साथ 5 दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सामाजिक और प्राकृतिक वातावरण प्रेमी वीर प्रताप राणा के निवास स्थान पर इस वर्ष से गणेश उत्सव अत्यंत भक्तिभाव, उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाया जा रहा है। भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के पावन अवसर पर गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश की मिट्टी (इको-फ्रेंडली) से निर्मित प्रतिमा की स्थापना की गई है। उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम आरती व भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ-साथ रिश्तेदार, पड़ोसी और स्थानीय गणमान्य व्यक्तिय भाग लेकर गणपति बाप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

Advertisements

इस अवसर पर भगवान को मोदक, दुर्वा आदि भोग का प्रसाद अर्पित किया जा रहा है। बच्चों और महिलाओं के लिए भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी विशेष आयोजन किया गया। वीर प्रताप राणा ने बताया कि  इस वर्ष से घर पर बाप्पा की स्थापना कर रहे हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य धर्ती पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना और अपनी समृद्ध परंपराओं से नई पीढ़ी को जोड़ना है।

हमने पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल प्राकृतिक रंगों से बनी माटी के गणेश जी की मूर्ती की स्थापना की है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद बिशेष रुप से उपस्थित रहे व नई सोच के अशवनी गैंद, जय भारत मंच के जिल्हा आध्यक्ष नीरज गैंद, भाजपा के जिल्हा महामंत्री एवं पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, आकाली दल से विवेक गुप्ता गडदीवाला, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष संजीव आरोडा, प्रभात सिंह पप्पी जहानखेलां आदि भी शामिल हुए। वीर प्रताप राणा ने शहरवासियों से निवेदन किया है की वे वप्पा का आशीर्वाद जरुर प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here