मुजफरनगर में आल इंडिया जाट महासभा हर जिले से 10-10 गाडिय़ों में किसान जत्थे लेकर होगी शामिल

गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। मोदी सरकार द्वारा बनाए तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए एमएसपी की गरंटी लेने के लिए चल रहे किसानी संघर्ष के चलते मुजफरनगर में सयुंक्त किसान मोर्चे द्वारा की जा रही महापंचायत में शामिल होने के लिए पंजाब के सभी जिलों से 10-10 गाडिय़ों में किसान के जत्थे जाएंगे। यह शब्द आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष व पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने कहे। उन्होंने कहा कि उकत महापंचायत को भारतीय कियान युनियन के प्रवक्ता व आल इंडिया जाट महासभा के उपाध्यक्ष राकेश टिकैत व भारतीय किसान युनियन व आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह विशेष तौर पर संबोधित करने पहुंचेगे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटर के ईशारे पर पुलिस दुारा किसानों पर लाठीचार्ज कर अंग्रजों से ज्यादा क्रूरता कर बता दिया कि भाजपा व उसके सर्मथन वाली पार्टीयां देश की जनता की नहीं सरमाएदारों की चिंता है। उन्होंने कहा कि उकत लाठीचार्ज में सैकड़ों किसान घायल हुए तो भारी संख्यां में किसानो का ग्रिफतार किया गया है। इसे किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा। पंजाब के महासचिव इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय ने कहा कि लोकतंत्र में शांतमई तरीके से प्रर्दशन करने का सभी को अधिकार है तो किसान भी शांतमई तरीके से विरोध प्रर्दशन करते है तो भाजपा सरकार जुल्म की सभी सीमाएं क्रास कर रही है। जितना समय कृषि कानूनो को रद्द करने व एमएसपी की गरंटी देने को लगाएगी और किसानों पर जुल्म जितना ज्यादा करेगी उतनी ही मोदी सरकार व भाजपा की गहराई से खोद कर हमेशा के लिए खतम कर दिया जाएगा।

हरियाणा में शांतमई तरीके से विरोध प्रर्दशन करने पर आज भी और इससे पहले जि तरह लाठीचार्ज किया जा रहा है। उस साफ हो गया है कि भाजपा सरकार अंग्रेजों दुारा किए गए जुल्मों को भी मात पाने में लगी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जव जक कृषि कानूनों को रद्द नहीं करती तव किसान आंदोलन की तीव्रता और बढ़ती जाएगी। इससे दौरान शामा सहारन को पंजाब का महासचिव, प्रशात कुमार उर्फ सिकंदरवीर को जिला फाजिलका , सूरत सिंह बाजवा को जिला बरनाला व एडवोकेट भुपिंद्र सिंह सरां को जिला मानसा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस दौरान किसान नेता चौधरी अनूप सिंह गोधारा, पंजाब के महासचिव इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय, यूथ विंग के जिला होशियारपुर के अध्यक्ष बलवीर सिंह ढिल्लों, जिला रोपड़ के अध्यक्ष सतविंदर सिंह चैडिय़ा, मलकियत यिंह कंग, जिला उपाध्यक्ष दविंद्र सिंह नंबरदार,किरन चौधरी, सुभाष सहरान रशमी चुघ, जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह काका आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here