टांडा पुलिस ने दो लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले अज्ञात लोगों पर किया मामला दर्ज

टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़)। टांडा पुलिस ने दो लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.आई मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने यह मामला धोखाधड़ी के शिकार हुए वरिंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी वार्ड छह मिआनी व जोध सिंह पुत्र संत सिंह निवासी गांव झांस की शिकायत के आधार पर दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में वरिंदर सिंह ने बताया कि 20 मार्च को उनके पास एक फोन आया और जिस व्यक्ति ने उनसे बात की।

Advertisements

उसने एक्सिस बैंक की मुख्य शाखा का कर्मचारी होने का दावा करते हुए अपने क्रेडिट कार्ड को अपडेट करने के लिए ओटीपी मांगा। जब उसने अपने फोन पर प्राप्त ओटीपी की जानकारी उससे सांझा की तो उसके खाते से 49636 रुपए निकल गए। इसी तरह जोध सिंह के खाते से भी अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन 19000 रुपए निकालकर उसके साथ ठगी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। थानेदार महिंदर सिंह जांच कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here