Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh समन मिलने के बावजूद भी पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए प्रताप...

समन मिलने के बावजूद भी पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए प्रताप बाजवा: मलविंदर कंग

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के पुलिस द्वारा समन भेजे जाने के बावजूद थाने नहीं पहुंचने पर आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने सवाल उठाया और बाजवा की कड़ी आलोचना की है। मलविंदर कंग ने प्रताप बाजवा से सवाल करते हुए कहा कि यदि आपके पास 50 ग्रेनेड को लेकर पुख्ता जानकारी है तो आप पंजाब पुलिस को उसकी जानकारी देने में हिचकिचा क्यों रहे हैं?  कंग ने कहा कि बाजवा के पास टीवी चैनलों पर घंटों इंटरव्यू देने का समय है लेकिन पुलिस को सहयोग का समय नहीं है। ऐसा कौन सा निजी काम हो सकता है जो देश और राज्य की सुरक्षा से भी ज्यादा जरूरी हो। कंग ने कहा कि पुलिस प्रताप बाजवा के दिए बयान के अनुसार ही उनसे पुख्ता जानकारी चाह रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

Advertisements

लेकिन वह जानबूझकर नहीं पुलिस के पास नहीं जा रहे हैं। कंग ने कहा कि अगर बाजवा के पास ग्रेनेड की पक्की जानकारी है तो वह इसकी जानकारी पुलिस को न बताकर राज्य की सुरक्षा खतरे में क्यों डाल रहे हैं? अगर पुलिस को जानकारी देने में कोई दिक्कत है तो वह भी बताना चाहिए या अगर जानकारी नहीं है तो भी उन्हें स्पष्ट कर देना चाहिए। सुरक्षा के मसले पर इस तरह का रवैया सही नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here