
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि अकाली दल हर वर्ग को सोशल जस्टिस (सामाजिक न्याय), समानता और अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था और अमन-शांति बनाए रखने के लिए भी पार्टी सदैव सजग रही है। यह बात शिरोमणि अकाली दल के होशियारपुर हल्का इंचार्ज संजीव तलवाड़ ने प्रवासी आबादी वाले क्षेत्र भीम नगर में आयोजित युवाओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने लोगों में ‘पंजाब प्राउड’ की भावना को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि पंजाब की तरक्की में हर मेहनतकश व्यक्ति का बराबर योगदान है और पार्टी हर नागरिक के मान-सम्मान की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि आज समाज का हर वर्ग मौजूदा सरकार की भेदभावपूर्ण नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर शिरोमणि अकाली दल का साथ देने के लिए तैयार है।

इस अवसर पर पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब युवा नेता राम चंद्र अपने सैकड़ों साथियों सहित पार्टी में शामिल हुए। हल्का इंचार्ज ने उन्हें वार्ड नंबर 16 का प्रधान नियुक्त करते हुए सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन युवाओं की भावना है कि भीम नगर भी अन्य क्षेत्रों की तरह विकास करे, और शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनने पर इसे पूरा सहयोग दिया जाएगा। बैठक में कई गणमान्य व्यक्तियों और पार्टी नेताओं ने भाग लिया, जिनमें पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर प्रेम सिंह, व्यापार सेल के जिला प्रधान संतोख सिंह औजला, अनुसूचित जाति विंग के शहरी प्रधान संजीव थापर और मनी कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।












