Monday, October 12, 2026
Home Himachal मैड़ी मेले के दौरान जिले में 29 फरवरी से 15 मार्च तक...

मैड़ी मेले के दौरान जिले में 29 फरवरी से 15 मार्च तक लागू रहेगी धारा 144: संदीप कुमार

sandeep kumar
sandeep kumar

ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। जिलाधीश ऊना संदीप कुमार ने आदेश जारी करते हुए बताया कि उपमंडल अंब स्थित मैड़ी में 3 से 12 मार्च तक आयोजित होने वाले डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला ऊना में 29 फरवरी से 15 मार्च तक धारा 144 लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कानून एवं व्यवस्था में तैनात जवानों को छोडकऱ किसी भी व्यक्ति द्वारा आग्रेय अस्त्र लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।

Advertisements

डीएम संदीप कुमार ने बताया कि मेले के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए जिला प्रशासन, पंचायत समिति अंब और प्रबंधन डेरा बाबा बडभाग सिंह, मंजी साहिब और चरण गंगा को छोडकर किसी को भी लाऊड स्पीकर के इस्तेमाल करने पर पूर्ण मनाही रहेगी। इसके अतिरिक्त मेले के दौरान ब्रॉस बैंड़, ड्रम, लंबे चिम्टे इत्यादि के लाने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी।

यदि कोई व्यक्ति इन वस्तुओं को अपने साथ लाता है तो उन्हें बैरियर पर ही पुलिस के पास जमा करवाना होगा। साथ ही इस दौरान पॉलीथीन के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त प्रबंधन डेरा बाबा बड़भाग सिंह, मंजी साहिब एवं चरण गंगा को भी श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रण में बनाए रखने के लिए आवश्यक आदेश भी जारी किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here