Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur सेंट सोल्जर स्कूल के छात्रों ने जीता कैश प्राइज

सेंट सोल्जर स्कूल के छात्रों ने जीता कैश प्राइज

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल माहिलपुर के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहे है। इस बात को सच साबित करते हुए स्कूल के छात्रों ने कैश प्राइज़ जीत कर संस्था के साथ-साथ अपना तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर ने बताया यह इनाम छात्रों ने बाल विकास परिषद होशियारपुर की ओर से ले गई परीक्षा में जीता है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में स्कूल के पांच छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें छात्रा अलीशा ने 1100 रुपए तथा छात्रा नवनीत नील ने 500 रुपए का कैश प्राइज जीता है।

Advertisements

इस के इलावा छात्रा सोनाक्षी ठाकुर, प्रभलीन भाटिया तथा तमन्ना कौर ने कॉन्सोलेशन प्राइज़ प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि विजेता छात्रों को संस्था के प्रेज़ीडेंट डा. सुभाष मेहता, महासचिव मदन लाल महाजन ओर डायरेक्टर योगा सिंह की ओर से प्रमाण तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के लिए छात्रों को बधाई देते हुए प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर ने स्कूल के सभी छात्रों को ऐसी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस परीक्षा की तैयारी में अध्यापिका सुमित्रा देवी, दीक्षा, सुरोज कुमारी तथा नीलम का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here