Sunday, October 11, 2026
Home Himachal घटीगढ़ में फिर हुआ भूस्खलन, बाल-बाल बचे यात्री, कार क्षतिग्रस्त

घटीगढ़ में फिर हुआ भूस्खलन, बाल-बाल बचे यात्री, कार क्षतिग्रस्त

बिलासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास एक बार फिर भूस्खलन होने का समाचार प्राप्त हुआ है। शनिवार सुबह करीब  8:30 बजे अचानक पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरने से एक कार इसकी चपेट में आ गई। हादसे के दौरान कार में सवार चालक और अन्य यात्री स्थिति को भांपते ही तुरंत वाहन से बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Advertisements

हालांकि, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। भूस्खलन के कारण मार्ग पर भारी मलबा जमा हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटीगढ़ क्षेत्र में बार-बार हो रहे भूस्खलन से यह मार्ग लगातार जोखिम भरा बना हुआ है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here