Saturday, October 31, 2026
Home Latest सरकारी कर्मचारियों व पेंशर्नस के लिए खुशखबरीः DA में 2% की बढ़ोतरी,...

सरकारी कर्मचारियों व पेंशर्नस के लिए खुशखबरीः DA में 2% की बढ़ोतरी, कैबिनेट ने लगाई मुहर

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी भरी खबर प्रकाश में आई है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 2% बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। मिली जानकारी के मुताबक कैबिनेट मीटिंग ने DA में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इससे पहले अक्टूबर में DA को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था, जो जुलाई 2025 से लागू हुआ था। अब नई बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में और इजाफा होगा। इस बढ़ोतरी का सीधा फायदा लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। उनकी मासिक आय बढ़ेगी, जिससे घर का बजट संभालना आसान होगा।

Advertisements

साथ ही, बढ़ा हुआ DA अक्सर एरियर (बकाया राशि) के साथ भी मिलता है, जिससे एकमुश्त रकम भी हाथ में आ सकती है। कैबिनेट ने सिर्फ DA बढ़ोतरी ही नहीं, बल्कि कुछ और अहम फैसले भी लिए हैं। सॉवरेन मैरीटाइम फंड के लिए ₹13,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे जहाजों को सस्ती और स्थिर बीमा सुविधा मिल सके। वहीं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) को 2028 तक बढ़ाने के साथ ₹3,000 करोड़ का अतिरिक्त बजट भी मंजूर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here